ऑक्सीजन किल्लत दूर करने में जुटीं देश की तीनों सेनाएं, देखिए कैसे?
ABP News Bureau | 25 Apr 2021 09:31 AM (IST)

देश में ऑक्सीजन को लेकर आपातकाल पर भारतीय सेना ने जल, थल और नभ से अभियान छेड़ दिया है. वायुसेना अपने विमानों के जरिए खाली टैंकर ला रही है, तो थलसेना ट्रेनों के जरिए ऑक्सीजन भरे सिलेंडर शहरों तक पहुंचा रही है. इस काम में नेवी भी पीछे नहीं है वो भी ऑक्सीजन परिवहन में मदद कर रही है, और इस सब पर पीएम मोदी लगातार नजर बनाए हुए हैं. लगातार दो दिनों से वो ताबड़तोड़ बैठके कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि जरूरतमंद राज्यों को जिस तरीके से भी हो सके जल्द से जल्द ऑक्सीजन पहुंचाई जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सके.