दिल्ली में ऑक्सीजन का गंभीर संकट, विपक्ष ने केंद्र को घेरा
ABP News Bureau | 21 Apr 2021 08:14 AM (IST)

कोरोना के कहर से जूझ रही दिल्ली में ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है. दिल्ली सरकार ने कहा है कि जल्द ऑक्सीजन नहीं मिली तो दिल्ली के अस्पतालों में हाहाकार मच सकता है. दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कहा है कि अगर समय पर कदम नहीं उठाए तो करोड़ों लोगों को खो देंगे.