गंगाराम अस्पताल में भी Oxygen Shortage, चेयरमैन बोले- फोन नहीं उठाती सप्लाई कंपनी
ABP News Bureau | 24 Apr 2021 03:13 PM (IST)

दिल्ली के अस्पतालों में इस वक़्त ऑक्सीजन का आपातकाल लगा हुआ है. बत्रा अस्पताल, महाराजा अग्रसेन अस्पताल, मेट्रो अस्पताल में ऑक्सीजन की भयंकर कमी है...गंगाराम अस्पताल में भी यही हालात हैं...अगर ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हुई तो गंगाराम अस्पताल में भी हालात बिगड़ सकते हैं. गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर डी एस राणा ने एबीपी न्यूज से ऑक्सीजन किल्लत को लेकर विस्तार से बात की.