Mumbai : 5 अस्पतालों में BMC की मदद से लगाए गए Oxygen Plant
ABP News Bureau | 05 Jul 2021 04:26 PM (IST)

मुंबई में BMC ने आत्मनिर्भरता की ओर पहला कदम उठाया है. मुंबई के पांच अस्पतालों में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगाए गए है. इन प्लांट में ऑक्सीजन हवा से उत्पादन की जायेगी. पांच अस्पताल जैसे की बांद्रा भाभा, राजावाड़ी, कूपर , कस्तूरबा और वर्ली में स्थित नेहरू विज्ञान केंद्र में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए गए हैं. इस परियोजना से प्रतिदिन कुल 6.93 मेट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा. महानगर पालिका ने सीएसआर के साथ मिलके ये प्लांट अस्पतालों में स्थापित किये है.