AIIMS में DRDO ने लगाया Oxygen Plant, तेजस लड़ाकू विमान की तकनीक से बनाता है ऑक्सीजन | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 07 May 2021 10:44 PM (IST)

देश में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच...अब हम आपके सामने जो रिपोर्ट रखने जा रहे हैं...वो एक उम्मीद जगाती है. आज दिल्ली से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिन्हें देखकर ये भरोसा पैदा हुआ कि दिल्ली में बहुत जल्द ऑक्सीजन का संकट खत्म हो जाएगा. ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली के अस्पतालों में अब ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जा रहे हैं ताकि सभी बड़े अस्पताल ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर आत्मनिर्भर हो सकें.