महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए चलेगी 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस'
ABP News Bureau | 19 Apr 2021 09:56 AM (IST)

महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए आज ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलेगी. देश के लगभग हर हिस्से में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं. इसी किल्लत को दूर करने के लिए आज से रेलवे ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने वाली है.