दिल्ली में आज से शुरू होगा Oxygen Concentrator Bank, CM Kejriwal ने किया ऐलान
ABP News Bureau | 15 May 2021 01:23 PM (IST)

दिल्ली में कोरोना वायरस से निपटने के लिए अरविंद केजरीवाल ने पूरी तरह से कमर कस ली है. ऑक्सीजन की कमी और अस्पतालों में बेड की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए दिल्ली सरकार ने नया प्लान तैयार किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मज़बूत बनाने के लिए हम दिल्ली में सबसे पहला ऑक्सीजन बैंक (OCB) की शुरुआत करने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली के प्रत्येक जिले में 200 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर बैंक बनाए जाएंगे.