कृषि कानूनों की वापसी पर बोले Owaisi- सरकार ने अपनी जमीन बचाने के लिए कानून को वापस लिया
ABP News Bureau | 19 Nov 2021 02:17 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया देने शुरू कर दी है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से लेकर बीएसपी मुखिया मायावती, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. ओवैसी ने कहा है कि मोदी सरकार अब जल्द ही CAA का कानून भी वापस लेगी.