Yogi सरकार की 'जनसंख्या नियंत्रण पॉलिसी' पर भड़के Asaduddin Owaisi, देखें Exclusive बातचीत
ABP News Bureau | 15 Jul 2021 05:58 PM (IST)

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर गए एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य की योगी सरकार की तरफ से प्रस्तावित 'जनसंख्या नियंत्रण पॉलिसी' को केन्द्र सरकार के खिलाफ फैसला करार दिया. उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार दिसंबर 2020 में सुप्रीम कोर्ट में दिए अपने हलफनामे में यह बता चुकी है कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव यह बताता है कि इससे 'जनसांख्यिकीय विकृति' पैदा हो जाएगी.