नीतीश को RJD-Congress से बाहर का समर्थन ? देखिए बिहार की राजनीति का विश्लेषण
ABP News Bureau | 08 Aug 2022 10:10 PM (IST)

बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। पांच साल बाद एक बार फिर लगता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से सियासी ब्रेकअप का मन बना लिया है। जो आरसीपी सिंह कुछ समय पहले तक नीतीश कुमार के नाक, कान, आंख बने हुए थे, वही आज आंखों की किरकिरी बने हुए हैं। नीतीश कुमार की पार्टी को लगता है कि आरसीपी ने पार्टी के लिए कम, बीजेपी के भेदिया के रूप में ज्यादा काम किया।