Hyderabad Case: संसद से सड़क तक गुस्से में देश, जगह-जगह हो रहा प्रदर्शन
ABP News Bureau | 02 Dec 2019 01:15 PM (IST)

हैदराबाद में हुए भीषण रेप और हत्या कांड के खिलाफ गुस्सा पूरे देश भर में है. हैदराबाद, मुंबई, लखनऊ हर जगह की तस्वीर कमोबेश एक जैसी ही है... हर तरफ प्रदर्शन हो रहे हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. गुस्सा सोते हुए सिस्टम के खिलाफ है... गुस्सा है हैदराबाद की बेटी के गुनहगारों के खिलाफ... उन चारों आरोपियों के खिलाफ जिन्होंने बेजुबानों का इलाज करने वाली बेटी के साथ दरिंदगी की. आज संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा की गई.