अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाना हमारी प्राथमिकता- विदेश मंत्री
ABP News Bureau | 19 Aug 2021 10:11 AM (IST)

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एक बार फिर वायुसेना के सी-17 विमान को काबुल भेजा जा सकता है. इसके लिए भारतीय अधिकारी अमेरिका के संपर्क में हैं. फिलहाल काबुल एयरपोर्ट का नियंत्रण अमेरिका के पास है. सूत्रों के मुताबिक ऐसे संकेत है कि अगले 72 घंटे में काबुल एयरपोर्ट पर यात्री विमानों की भी आवाजाही शुरू हो सकती है.