Delhi के बाद पड़ोसी राज्यों ने भी की Bio-Decomposer की मांग, IARI लैब में वैज्ञानिक कर रहे हैं निर्माण
ABP News Bureau | 25 Sep 2021 07:48 PM (IST)

पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण दिल्ली और आसपास के राज्यों के बीच लगातार बहस का मुद्दा रहा है. पराली के निस्तारण के लिए दिल्ली सरकार ने पिछले साल बायो-डिकम्पोज़र घोल का छिड़काव करवाया था. बायो-डिकम्पोज़र घोल के असर को देखते हुए इस बार पड़ोसी राज्यों से भी कैप्सूल की मांग तेज़ी से बढ़ रही है. पूसा रोड स्तिथ भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की लैब में कैप्सूल निर्माण और घोल बनाने का काम भी तेजी से हो रहा है