संसद में जासूसी कांड तो सड़क पर किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा
ABP News Bureau | 06 Aug 2021 09:54 PM (IST)

देश की संसद में बैठने वाले सांसद आज दर्शक दीर्घा में बैठे. कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दल के सांसद आज संसद से निकलकर जंतर-मंतर पर चल रही किसानों की संसद में पहुंचे और दर्शक दीर्घा में बैठकर सुन रहे थे. ये सभी विपक्षी दल किसानों के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को अपना समर्थन देने पहुंचे थे. इस दौरान किसानों ने अपनी संसद में इन सांसदों को दर्शक दीर्घा में जगह दी. इन सबके बीच सवाल बीजेपी आरोप लगा रही है कि किसानों के नाम पर विपक्ष अपनी राजनीति चमकाना चाहती है.