Operation Devi Shakti: आज अफगानिस्तान से 200 लोग पहुंचेंगे दिल्ली - सूत्र
ABP News Bureau | 25 Aug 2021 01:55 PM (IST)

ऑपरेशन देवी शक्ति के तहत अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के एक और जत्थे को आज हिंदुस्तान लाया सकता है. सूत्रों के मुताबिक, आज शाम 4 बजे वायुसेना के विमान से भारतीय और अफगान नागरिकों समेत करीब 200 लोगों को काबुल से निकाला जा सकता है. इसको लेकर अमेरिका से बातचीत हो रही है क्योंकि काबुल एयरपोर्ट फिलहाल अमेरिकी सेना के ही नियंत्रण में है. इन लोगों के देर रात तक भारत पहुंचने की संभावना है.