यूपी में ओवैसी की हैसियत को ओपी राजभर ने दी चुनौती
ABP Ganga | 01 May 2022 12:38 PM (IST)
यूपी की सियासत में आजम खान के नाम पर एक बार फिर राजनीति गरम है। अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे.आजम खान को मनाने के लिए अब ओम प्रकाश राजभर ने कमर कस ली है। सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने कहा है कि सीतापुर जेल में वो जल्द सपा के दिग्गज नेता आजम खान से मिलने जाएंगे। अब तक ये साफ नहीं है कि राजभर ..अखिलेश के कहने पर आजम से मिलने जा रहे हैं...या फिर ये उनका अपना फैसला है। लेकिन सीतापुर जेल जाने से पहले उन्होंने आजम को खुश करने के लिए जिस तरह...असदुद्दीन ओवैसी के नाम का सहारा लिया है..वो सबको चौंका रहा है । राजभर ने कहा है कि आजम के सामने यूपी में ओवैसी की कोई हैसियत नहीं है.