Owaisi - Mayawati पर ओपी राजभर ने कही ये बात, PM Modi, CM Yogi पर किया बड़ा हमला
ABP News Bureau | 28 Jun 2021 11:44 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ने ओवैसी की पार्टी द्वारा भागीदारी संकल्प मोर्चे में 100 सीटों की हिस्सेदारी की बात पर कहा, यह बयान गलत चल रहा है. ओवैसी की मायावती से या मायावती की ओवैसी से कोई बात नहीं हुई है. ओवैसी जी ने कहा है कि, हम मोर्चे में रहेंगे और जो सीटें मिलेंगी हम उस पर ही चुनाव लड़ेंगे.