Delhi से लेकर Maharashtra तक सिर्फ एक सवाल, राजद्रोह क्यों ?
ABP News Bureau | 25 Apr 2022 09:48 PM (IST)
महाराष्ट्र में अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके पति राजद्रोह के मामले में जेल में हैं। राणा दंपती कह रही है कि उन्हें हनुमान चालीसा पढ़ने के कारण राजद्रोही बनाया जा रहा है तो महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना कह रही है कि नवनीत राणा और उसके पति तो बीजेपी के मोहरे के रूप में काम कर रहे हैं। बीजेपी जरूर नवनीत राणा और उनके पति के पक्ष में आ खड़ी हुई है। मुंबई में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवनीत राणा के लिए मोर्चा संभाला तो पूर्व बीजेपी सांसद किरीट सोमैया तो दिल्ली में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से लेकर गृह सचिव अजय भल्ला तक से मिल लिए।हर तरफ बवाल इसी सवाल पर मचा है कि राजद्रोह क्यों।