आसमान छू रहे प्याज-टमाटर के दाम
ABP News Bureau | 06 Nov 2019 02:17 PM (IST)

देश भर में इन दिनों सब्जी के दामों में आग लगी हुई है, प्याज 80 से 100 रुपये किलो तक बिक रहा है तो टमाटर अभी भी 80 रुपये के आसपास ही बिक रहा है, जनता परेशान है. पटना में खराब से खराब प्याज भी 60 रुपये किलो से कम नहीं है, लिहाजा ढाई किलो प्याज खरीदने वाले लोग ढाई सौ ग्राम से काम चला रहे हैं. राजधानी दिल्ली की मंडियों से अच्छी खबर है, 80 से 100 रुपये किलो में बिक रहे प्याज की कीमतों में कमी आनी शुरू हो गई है.