प्याज की कीमतों ने जनता को रुलाया, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
ABP News Bureau | 07 Nov 2019 12:33 PM (IST)

देश भर में एक बार फिर से प्याज की कीमतें रुलाने पर मजबूर कर रही हैं...कई राज्यों में प्याज 60 से 80 रुपये में बिक रहा है तो वहीं राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमतें 100 रुपये तक पहुंच गई हैं. प्याज की बढ़ी कीमत को लेकर पॉलिटिक्स हो रही है, कांग्रेस इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है.