Jammu and Kashmir : Kulgam में सुरक्षाबलों के साथ हुए Encounter में एक आतंकी ढेर, Operation जारी
ABP News Bureau | 26 Jul 2021 07:37 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है. ऑपरेशन अभी भी जारी है. सोमवार को पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अहरबल क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलायी. अधिकारी के मुताबिक, जवाबी गोलीबारी के साथ ही एनकाउंटर शुरू हो गया.