One Nation One Election: एक देश, एक चुनाव को मोदी कैबिनेट में मिली मंजूरी | ABP News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 18 Sep 2024 04:40 PM (IST)
One Nation One Election Bill: वन नेशन-वन इलेक्शन यानी एक देश-एक चुनाव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय कैबिनेट ने एक देश-एक चुनाव पर पेश की गई रिपोर्ट पर बुधवार (18 सितंबर) को मुहर लगा दी. केंद्रीय कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए मोदी सरकार के मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में वन नेशन-वन इलेक्शन पर बिल पेश किया जाएगा.
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में ही ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लागू करेगी. इस मुद्दे को बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में रखा गया है.