Breaking News : Ukraine के खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत
ABP News Bureau | 01 Mar 2022 03:44 PM (IST)

यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ''गहरा दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई. मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.''