एक देश, एक चुनाव... मोदी का '2019' वाला 'दांव' !
ABP News Bureau | 03 Sep 2023 07:36 PM (IST)

One Nation, One Election Committee: वन नेशन, वन इलेक्शन पर देशभर में नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है. इस बीच कानून मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने रविवार (3 सितंबर) को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. कोविंद लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के एक साथ चुनाव कराने की संभावना पर गौर करने के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष हैं.