'एक समय कश्मीर सौ फीसदी हिंदू राज्य था'- J&K LG's advisor Farooq Khan
ABP News Bureau | 01 Mar 2020 11:20 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में लेफ्टिनेंट गवर्नर के सलाहकार फारुख खान ने बड़ा दावा किया है. फारुख खान ने कहा कि एक समय कश्मीर 100 फीसदी हिंदू राज्य था और ये हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे कश्मीरी पंडित भाई और बहन वापस लौटें. गुजरात में 'इंडिया आइडिया' कॉन्क्लेव में फारूख खान ने कहा, 'हम में से बहुत ही कम लोगों को पता है कि कश्मीर कभी 100 फीसदी हिंदू राज्य था. जो लोग भी वहां जाते हैं, उन्हें कश्मीर म्यूजियम जरूर जाना चाहिए. इससे आपको प्राचीन कश्मीर के इतिहास की सही तस्वीर मिल पाएगी.'