राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा ,किसी साजिश के तहत बयान दिया गया है
ABP News Bureau | 21 May 2022 03:41 PM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार 21 मई को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में "आइडियाज फॉर इंडिया" सम्मेलन में शामिल होते हुए यूक्रेन की तुलना भारत के लद्दाख और डोकलाम से की . मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा, 'हर हिंदुस्तानी हिंदुस्तान की खुशहाली की दुआ करता है लेकिन ये जो सामंती लोग हैं ये विदेश में बैठकर हिंदुस्तान की बदहाली की बद्दुआ करते हैं लेकिन अफसोस इनको निराशा ही हाथ लगती है.