Omicron के खतरे के बीच साउथ अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
ABP News Bureau | 28 Nov 2021 11:47 PM (IST)

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर देश अलर्ट है. लेकिन खतरा बढ़ रहा है. मुंबई में दक्षिण अफ़्रीका से आए एक यात्री की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने से हड़कंप मच गया है. ये यात्री 24 नवंबर को दक्षिण अफ़्रीका से दिल्ली पहुंचा था. दिल्ली से मुंबई आने के बाद ही उनकी कोविड जांच की गई. हालांकि इनमें ओमिक्रोन वेरिएंट है या नहीं- इस रिपोर्ट का अभी इंतजार है.