Omicron Update: दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तर होंगे बंद, DDMA ने लगाए और भी प्रतिबंध
ABP News Bureau | 11 Jan 2022 01:35 PM (IST)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेकाबू कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया गया है. डीडीएमए की तरफ से मंगलवार की जारी नई गाइडलाइन में कहा गया है कि जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी प्राइवेट ऑफिस बंद किए जाएंगे. इसके साथ ही, सभी रेस्टोरेंट्स और बार बंद रहेंगे, सिर्फ टेक-अवे और होम डिलीवरी की सुविधा ही रहेगी.