Omicron से देश को अगले 15 दिन रहना होगा सचेत, जानें Delhi से Mumbai तक कैसी है सरकार की तैयारी
ABP News Bureau | 17 Dec 2021 11:11 AM (IST)

ओमिक्रोन का खतरा दुनिया में बढ़ता जा रहा है. भारत में भी ओमिक्रोन रफ्तार बढ़ा रहा है. गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद देश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 88 हो गई. मुंबई में 31 दिसंबर आधी रात तक धारा 144 लागू कर दी गई. आज केंद्र सरकार हालात की समीक्षा बैठक करेगी. देश में अगले 15 दिन में चुनौती और बढ़ेगी. इसलिए सवाल है कि ओमिक्रोन पर हम कितने तैयार हैं?