Corona Omicron Variant: बेंगलुरु में ओमिक्रोन के दो केस से दहशत! संपर्क में आए 5 लोग भी कोरोना पॉजिटिव
ABP Live | 03 Dec 2021 08:23 AM (IST)

कोरोना के नए वेरिएंट Omicron से देश में दहशत फैल गई है। बेंगलुरु में ओमिक्रोन के दो केस मिले हैं। इनके संपर्क में आए 5 लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली, हैदराबाद और जामनगर में भी कई मरीज शक के घेरे में हैं।