Omicron हमारे लिए वरदान कैसे?
ABP News Bureau | 04 Jan 2022 11:44 AM (IST)

कोरोना की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक नहीं दिख रहा है, आज भी कल के मुकाबले कोरोना के चार हजार ज्यादा ज्यादा केस आए हैं, चौबीस घंटे में कोरोना के नए केस सैंतीस हजार के पार पहुंच गए हैं और 124 लोगों की मौत हो गई है। ओमिक्रोन का आंकड़ा भी 1892 पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ आज दूसरे दिन पंद्रह से अट्ठारह साल के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है।