Omicron: लौटा कोरोना..दिल्ली में लगा 'सेमीलॉकडाउन'..पाबंदियां लागू
ABP News Bureau | 29 Dec 2021 11:11 AM (IST)

देश में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.मरीजों की संख्या 655 तक पहुंच गई है. महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा केस हैं. दिल्ली मेें तो मिनी लॉकडाउन की वापसी हो गई है. इन सब के बीच लोग मानने को तैयार नहीं है. कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. बढ़ते केस की वजह से यूपी को कोरोना प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है लेकिन रैलियों पर रोक नहीं लग रही है. चुनाव आयोग की टीम यूपी में है.