देश में बरपा Omicron का कहर, अबतक 27 राज्यों में 3623 मामले दर्ज, जानिए कहां कैसी है ताजा स्थिति
ABP News Bureau | 09 Jan 2022 12:45 PM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. देश में ओमिक्रोन अब तक 27 राज्यों में फैल चुका है, जहां 3623 लोग संक्रमित हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इस वेरिएंट से संक्रमित 1409 लोग ठीक हो चुके हैं. बड़ी बात यह है कि इस वेरिएंट से देश में अबतक दो मौतों की पुष्टि हो चुकी है. जानिए ओमिक्रोन वेरिएंट की ताजा अपडेट क्या है और राज्यों में कैसे हालात हैं.