Coroanvirus को लेकर बोले Omar Abdullah- सरकार के आदेशों का पालन करें
ABP News Bureau | 24 Mar 2020 04:27 PM (IST)

रिहा होने के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘’जिस तरह से जम्मू और कश्मीर को दो यूटी में बांट दिया गया, बच्चे कैसे महीने तक स्कूल नहीं जा सकते थे, दुकानदारों की कमाई नहीं हो रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘’आज, मुझे एहसास हुआ कि हम जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं. हमारे सभी लोग जिन्हें हिरासत में लिया गया है, उन्हें इस समय रिहा किया जाना चाहिए. हमें कोरोनवायरस से लड़ने के लिए सरकार के आदेशों का पालन करना चाहिए.’’