✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

SP सांसद के घर पुराना बिजली मीटर हटाकर नया स्मार्ट मीटर लगाया गया

एबीपी न्यूज वेब डेस्क  |  17 Dec 2024 11:00 PM (IST)
ABP News

उत्तर प्रदेश के संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली विभाग की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और यहां उनके घर पर बिजली का नया मीटर लगाया गया है। बिजली विभाग की टीम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स भी सपा सांसद बर्क के घर पर मौजूद रही। इस दौरान जब एएसपी श्रीशचंद्र से पूछा गया कि इतनी पुलिस फोर्स यहां क्यों पहुंची है तो उन्होंने बताया कि बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ही पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। बिजली चोरी के मामले पर ASP ने कहा कि इस बारे में तो बिजली विभाग के कर्मचारी ही बताएंगे। उन्होंने कहा कि दीपा सराय क्षेत्र में कानून व्यवस्था की काफी घटनाएं हुई हैं। जिसकी वजह से हम लोग यहां आए हैं। इस मामले में सपा सांसद के रिश्तेदारों ने भी किसी तरह की बात करने से इनकार कर दिया। पिछले कुछ दिनों से संभल में बिजली चोरी के कई मामले सामने आए है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अभी तक 1200 से ज्यादा केस दर्ज किए है। संभल में पुलिस और प्रशासन बिजली विभाग की टीमों के साथ लगातार बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का अभियान चला रहा है। संभल में 46 साल से बंद जो मंदिर मिला है, वो बिजली चोरी की चेकिंग के दौरान की गई छापेमारी के दौरान ही मिला है। इस मंदिर के बाद से 1978 के दंगों का जिक्र भी किया जा रहा है। आज सरायतरीन इलाके में भी एक मंदिर बन्द मिला था जो राधा गोविंद मंदिर बताया जा रहा है।

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • SP सांसद के घर पुराना बिजली मीटर हटाकर नया स्मार्ट मीटर लगाया गया

TRENDING VIDEOS

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल53 Minutes ago

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग2 Hour ago

London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?2 Hour ago

झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल!3 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.