मिजोरम में हुई तेल और दवाओं की किल्लत, राज्य ने असम पर लगाया आरोप
ABP News Bureau | 02 Aug 2021 10:30 PM (IST)

असम और मिजोरम में छिड़ी जंग की आग थोड़ी ठंडी जरुर हुई है, लेकिन तनाव बना हुआ है. अब मिजोरम ने असम पर आरोप लगाया है कि उसने मिजोरम का संपर्क देश के दूसरे हिस्सों से काट दिया है, जिससे उसके राज्य में तेल और दवाओं की किल्लत शुरू हो गई है. लेकिन असम की दलील अलग है. इस विवाद को सुलझाने के लिए अब प्रधानमंत्री मोदी ने खुद पहल की है.