Mumbai : होम गार्ड के कॉन्स्टेबल ने जान की बाजी लगाकर बच्चे की जान बचाई; घटना सीसीटीवी में हुई कैद
ABP News Bureau | 25 May 2021 07:34 PM (IST)

मुम्बई के रेलवे स्टेशन से कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आती है जिसमे लोग लापरवाही करते हैं और चलती ट्रेन से गिर जाते है जिसमे उनकी जान को खतरा भी होता है. कुछ इसी तरह का हादसा मीरारोड रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया पर सतर्क होम गार्ड के कॉन्स्टेबल ने फुर्ती दिखाई और बच्चे की जान बचा ली.