Odisha Train Accident : बालासोर में एक बार फिर ट्रेनों की आवाजाही देखकर भावुक हुए रेल मंत्री
ABP News Bureau | 05 Jun 2023 08:54 AM (IST)
Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. हादसे के बाद रविवार (4 जून) को ओडिशा पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट इस हादसे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रेल हादसे के बारे में किसी भी तरह का भ्रामक पोस्ट शेयर करने से बचे.