Odisha: 15 बच्चों को लाइन में बिठाकर शिक्षक ने खून निकलने तक पिटा
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 11:09 AM (IST)

ओडिशा के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने करीब 15 बच्चों को घुटने के बल बिठा कर पिटाई की. बच्चों की पिटाई करते-करते बेंत तक टूट जाती है. बच्चे बिलखते हैं मगर शिक्षक बच्चों को पीटने में इस कदर मशगूल है कि जब बेंत टूट जाती है तो वो वापस से बेंत इकट्ठा कर लाता है.