Punjab New CM: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ
ABP News Bureau | 19 Sep 2021 07:31 PM (IST)

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे. उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए इस बात का एलान किया. चरणजीत सिंह चन्नी के नाम के एलान के साथ ही पंजाब में ऐसा पहली बार होगा जब कोई दलित नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होगा.