NSUI ने शुरू की Vaccine Helpline, लोगों को टीकाकरण और प्रक्रिया के प्रति करेंगे जागरुक
ABP News Bureau | 21 May 2021 08:39 PM (IST)

कोरोना की दूसरी लहर के धीमा पड़ने के बाद कांग्रेस ने अब कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और टीका के लिए नामांकन करवाने में मदद को लेकर अभियान चलाने की बात कही है. पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई ने एक वैक्सीन हेल्पलाइन शूरु भी कर दिया है. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि हेल्पलाइन से 100 कार्यकर्ताओं के फोन जुड़े हैं जो टीके के लिए संपर्क करने वालों की मदद कर रहे हैं.