Delhi के हालातों पर NSA की नजर, हिंसा ग्रस्त इलाकों का दौरा किया
ABP News Bureau | 26 Feb 2020 11:09 AM (IST)

दिल्ली में हुई हिंसा में मरने वालों की तादाद बढ़कर 15 हो गई है. इस बीच दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. दिल्ली पुलिस का ऐसा ही एक रेस्क्यू ऑपरेशन एबीपी न्यूज के कैमरे में कैद हुआ है. भागीरथी विहार में हिंसा प्रभावित इलाके में फंसे लोगों को पुलिस बचाया है.