Ghaziabad बुजु्र्ग पिटाई मामले में रासुका लगाने की तैयारी, उम्मेद पहलवान पर भी लगेगा रासुका
ABP News Bureau | 28 Jun 2021 11:38 AM (IST)

गाजियाबाद के चर्चित बुजुर्ग पिटाई प्रकरण में जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. इस मामले में तीनों आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी की जा चुकी है. आरोपी प्रवेश गुर्जर, कल्लू गुर्जर व उम्मेद पहलवान पर रासुका लगाई जाएगी. बता दें कि, बुजुर्ग की पिटाई के इस पूरे मामले को मजहबी रंग देने की कोशिश की गई थी और साथ ही माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई थी.