Prashant Kishor की जगह अब कांग्रेस का कायाकल्प कौन करेगा ?
ABP News Bureau | 26 Apr 2022 08:05 PM (IST)
कांग्रेस के विजय प्लान पर पानी फिर गया है । जिन प्रशांत किशोर के जरिये कांग्रेस सत्ता में वापसी का प्लान बना रही थी वो प्रशांत किशोर अब कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं । करीब दस दिनों से दिल्ली में पीके को लेकर मंथन का दौर चल रहा था.. सोनिया गांधी ने पीके पर फैसला लेने के लिये जो कमेटी बनाई थी उस कमेटी ने कल रिपोर्ट दी और आज ये फैसला हो गया कि पीके कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे.. क्या कांग्रेस के पीके प्लान फेल होने की इनसाइड स्टोरी देखिये ।