Uttarakhand Tunnel Collapse : मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अब बुलाई गई सेना
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 27 Nov 2023 09:26 AM (IST)

उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग में 15 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी है. इंतजार लंबा होने से मजदूरों के साथ परिजनों की सांसें भी अटकी हैं. जिस जगह मजदूर फंसे हुए हैं. वहां ना रोशनी है, ना ऑक्सीजन और ना खुली हवा. इसके बाद भी वो 41 मजदूर योद्धा की तरह हिम्मत बांधे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए अब सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है. दरअसल, मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अब सेना को बुला लिया गया है, जो मैनुअल ड्रिलिंग के जरिए रेस्क्यू करेगी.