'तीसरी आंख' से अब टूटेगा तिलिस्म ! कैमरा देगा कोर्ट में गवाही ! | Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 12 May 2022 09:49 PM (IST)

भारत की बात के स्पेशल सेगमेंट में आपका स्वागत है. वाराणसी की जिस ज्ञानवापी परिसर में सर्वे को लेकर भारी विवाद हुआ. और अब कोर्ट ने आज अपना फैसला दे दिया और सर्वे का सस्पेंस खत्म हो गया है। कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि ज्ञानवापी परिसर में सर्वे होगा। और अगर तहखाना नहीं खुला तो ताला तोड़ा जाएगा। यानी अब ज्ञानवापी के तहखाने का तिलिस्म टूटने वाला है। और सालों से दफन राज बाहर आने वाले हैं। 5 दिन में सर्वे टीम को रिपोर्ट कोर्ट को सौंपनी है । आज के पूरे अदालती फैसले और ज्ञानवापी से जुड़े रहस्यों पर पेश है हमारी स्पेशल रिपोर्ट - तहखाने का तिलिस्म