अब खेती में होगा ड्रोन का इस्तेमाल, देखिए कैसे?
ABP News Bureau | 07 Jul 2021 08:33 AM (IST)

जबलपुर के अभिनव सिंह ने खेती में तकनीक के इस्तेमाल को एक नया आयाम दिया है. अभिनव ने ड्रोन की मदद से खेतों में कीटनाशक का छिड़काव और बीज बोने की तकनीक का इजाद किया है. 8 लाख की लागत से तैयार यह ड्रोन 30 किलो तक वजन उठा सकता है. ड्रोन के टैंक में बीज भरे जाते हैं. ये बीज खेतों के ऊपर ड्रोन के सहारे क्यारियों में डाले जाते हैं. मोबाइल टेबलेट में गूगल मैप की मदद से खेत का नक्शा फिट किया जाता है. एक बार स्टार्ट करने पर ड्रोन बीज या बैटरी खत्म होने तक खेत के एरिया के अनुसार बुवाई करता रहता है. बीज या बैटरी खत्म होने के बाद ड्रोन अपनी जगह ऑटोमेटिक लैंड होकर रुक जाता है.