बदली देश की तस्वीर....क्या बदलेगी हर आदिवासी की तकदीर ? | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 21 Jul 2022 11:07 PM (IST)

देश में आज रच दिया गया है नया इतिहास. देश को मिली है पहली आदिवासी राष्ट्रपति. ओडिशा की आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू अब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होंगी। खुद मुर्मू के महामहिम बनने तक की कहानी काफ़ी संघर्षभरी रही है और आज देश के सबसे ऊंचे पद पर बैठने के बाद ज़ाहिर है आदिवासी समुदाय में भी नई उम्मीद जगी है। जहां एक तरफ़ मुर्मू की जीत के जश्न की तस्वीरें आपने देखीं तो वहीं दूसरी तरफ़ देश के गांव-कस्बों से ऐसे आदिवासियों की तस्वीरें भी सामने आई है जो आज भी संघर्षरत हैं. वंचित तबके के संघर्ष पर देखिए घंटी बजाओ की ये पड़ताल. क्या द्रौपदी मुर्मु का ये सशक्तिकरण इस समाज को भी सशक्त बनाएगा. क्या बदल जाएगी अब देश के हर आदिवासी की भी तकदीर ?