कोरोना संक्रमितों का पेट भर रहा Noida Sec-18 का गुरुद्वारा, दरवाजे तक पहुंचा रहे खाना
ABP News Bureau | 21 Apr 2021 11:29 AM (IST)

देश और दुनिया भर में गुरुद्वारे सालों से लोगों की भूख मिटाने का काम करते आए हैं. लेकिन दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 18 का गुरुद्वारा खास है क्योंकि यहां कोरोना पीड़ित लोगों और प्रभावित परिवारों तक खाना पहुंचाया जा रहा है. गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी गुरप्रीत सिंह के मुताबिक, नोएडा के विभिन्न इलाकों के करीब डेढ़ सौ घरों में दिन में दो बार भोजन पहुंचाया जा रहा है. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले साल सितंबर में एक कोरोना संक्रमित परिवार के बारे में उन्हें पता चला जिन्हें भोजन की दिक्कत थी, इसके बाद इस तरह का खास अभियान शुरू किया गया.