Noida: Magic inc के जरिए लाखों की ठगी, कैंसिल चेक से 1 लाख 65 हजार रुपये उड़ाये
ABP News Bureau | 03 Feb 2020 07:57 AM (IST)

हर कोई चेक के जरिए पैसों का लेन-देन जरूर करता है. लोग इसे एक सुरक्षित तरीका भी मानते हैं लेकिन चेक पर साइन करते वक्त सावधानी बेहद जरूरी है. नोएडा में ठगों ने मैजिकल इंक की मदद से कैंसिल चेक के जरिए एक शख्स के अकाउंट से लाखों रुपए निकाल लिए. ग्रेटर नोएडा में रहने वाले जगविंदर सिंह ने कार खरीदने के लिए ऑनलाइन साइट्स पर अप्लाई किया था. दो ठग लोन कंपनी और बैंक के कर्मचारी बनकर जगविंदर के पास आए.